विशाखापत्तनम तट पर मछली पकड़ने वाली नाव पलटने के बाद लापता हुए सात मछुआरों में से एक को बचा लिया गया है, जबकि बाकी छह के लिए सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी रहा. मछुआरे एक जुलाई को विशाखापत्तनम से मछली पकड़ने के लिए नाव संख्या 83 से समुद्र में उतरे थे. लेकिन शनिवार (4 जुलाई) को भारी बारिश, तेज हवाओं और तट से करीब 10 मील दूर अशांत समुद्र का सामना करने के बाद वापस आते समय उनकी नाव पलट गई. इस दौरान नाव पर सात मछुआरे सवार थे. एक शख्स को बचा लिया गया. लेकिन 6 मछुआरे अभी भी लापता है. जिनके लिए तलाश अभियान चलाया गया है.