Surprise Me!

TCS धर्मांतरण केस में आरोपी निदा खान को जमानत, अब सरकार करेगी हाईकोर्ट का रुख!

2026-07-07 6 Dailymotion

महाराष्ट्र के चर्चित TCS कथित अवैध धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को नासिक कोर्ट ने मेडिकल आधार पर जमानत दे दी है। बचाव पक्ष ने अदालत में बताया कि निदा खान गर्भवती हैं, जिसके बाद कोर्ट ने राहत प्रदान की। वहीं सह-आरोपी तौसीफ अत्तार को भी जमानत मिली है, जबकि दानिश शेख की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। इस बीच बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि सरकार इस जमानत को ऊपरी अदालत में चुनौती देगी। वहीं एनसीपी विधायक सना मलिक ने न्यायपालिका के फैसले का स्वागत करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया।