Surprise Me!

तमिलनाडु के सीएम विजय और चुनाव आयोग को मद्रास हाईकोर्ट का नोटिस, 3 हफ्ते में मांगा जवाब

2026-07-07 6 Dailymotion

मद्रास हाई कोर्ट ने TVK नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और भारत निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट निर्वाचन क्षेत्रों में विजय की जीत के खिलाफ दायर चार चुनावी मामलों पर जवाब देने का आदेश दिया है. DMK उम्मीदवार आरडी शेखर और मतदाता दिनेश और लक्ष्मी नरसिम्हन ने हाईकोर्ट में ये याचिका दायर की थी. याचिका में विजय पर वोट के लिए बच्चों को उकसाने, चुनाव खर्च छुपाने और सही टैक्स नहीं चुकाने का आरोप लगाया गया है.  

याचिका में कहा गया है कि विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि हर बच्चे को अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों से टीवीके को वोट देने का आग्रह करना चाहिए, जो चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ है. विजय पर ये भी आरोप है कि उन्होंने चुनाव कार्यालय स्थापित करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च किए. साथ ही, उन्होंने 2011 से 2024 तक सरकार को टैक्स के रूप में 3 करोड़ 44 लाख 46 हजार 642 रुपये का भुगतान नहीं किया है.