Surprise Me!

दमिश्क में मैक्रों के दौरे के दौरान दो धमाके, होटल से 125 मीटर दूर ब्लास्ट; 18 घायल, फ्रांसीसी राष्ट्रपति सुरक्षित

2026-07-07 1 Dailymotion

सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के दौरान दो जोरदार धमाके हुए. रिपोर्ट के अनुसार, ब्लास्ट उस फोर सीजंस होटल से करीब 125 मीटर दूर हुए, जहां मैक्रों ठहरे हुए थे. सीरियाई मीडिया के मुताबिक घटना में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. धमाकों के बाद इलाके में धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं तथा सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सड़कें बंद कर दीं. फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने स्पष्ट किया कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्होंने अपना निर्धारित कार्यक्रम जारी रखा. उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य सीरिया के पुनर्निर्माण, निवेश, सुरक्षा सहयोग और आतंकवाद विरोधी रणनीति पर दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाना है.