देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन राहत की बारिश अब कई राज्यों में आफत बनती जा रही है। गुरुग्राम में सड़कें जलमग्न हो गईं और स्कूल बस समेत कई वाहन पानी में फंस गए। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। मुंबई में हाई टाइड के चलते मरीन ड्राइव पर लोगों की एंट्री बंद करनी पड़ी, जबकि पालघर, भिवंडी और नवसारी में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले। करनाल, देहरादून और राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में भी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।