Mumbai, Maharashtra: फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्टर कंवलजीत सिंह ने IANS से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाए जाने पर अपनी निराशा जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए यह बेहद दुखद होता है, जब पूरी मेहनत और समर्पण से बनाई गई फिल्म दर्शकों तक पहुंचने से पहले ही हटा दी जाती है। बातचीत के दौरान कंवलजीत सिंह ने उदाहरण देते हुए 'शिंडलर्स लिस्ट' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस फिल्म में भी हिटलर के दौर के अत्याचारों को दिखाया गया था, लेकिन उसका उद्देश्य इतिहास को सामने रखना था। उनका मानना है कि ऐसी फिल्मों पर बाद में विवाद खड़ा करने के बजाय, अगर किसी विषय पर आपत्ति की संभावना हो, तो फिल्म निर्माण शुरू होने से पहले ही संबंधित अधिकारियों से सभी आवश्यक मंजूरियां ले लेनी चाहिए। इससे कलाकारों और पूरी टीम की मेहनत बेकार नहीं जाएगी और बाद में इस तरह की स्थिति पैदा होने से बचा जा सकेगा।
#KanwaljeetSingh #Sathluj #Satluj #ZEE5 #OTT #Bollywood #EntertainmentNews #MovieControversy #SchindlersList #IANS #HindiNews #FilmNews #Trending #ViralInterview