26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद शहर की रूह कांप गई थी...यही वो दिन था जब 70 मिनट के अंदर पूरे शहर में 21 सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इन धमाकों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिद्दीन ने ली थी। सरकार ने 78 लोगों को आरोपी बनाकर 35 अलग अलग केस दर्ज किए थे, जिनकी सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट बनाई गई थी।