Surprise Me!

कोम में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा, लाखों लोगों ने दी श्रद्धांजलि; नजफ, कर्बला और मशहद तक निकलेगा जनाजा

2026-07-07 10 Dailymotion

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को शिया समुदाय के प्रमुख धार्मिक शहर कोम में निकाली गई, जहां लाखों लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. जमकरान मस्जिद में उनके और उनके परिवार के दिवंगत सदस्यों के ताबूत लाए गए, जहां आयतुल्ला जवादी अमोली ने जनाजे की नमाज अदा कराई. ड्रोन तस्वीरों में मस्जिद परिसर और आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ दिखाई दी. कोम खामेनेई के धार्मिक जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण शहर रहा है, इसलिए इस पड़ाव का विशेष महत्व माना जा रहा है. इसके बाद उनका जनाजा इराक के नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा, जहां शिया समुदाय अंतिम दर्शन करेगा. अंतिम संस्कार गुरुवार को ईरान के मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह परिसर में किया जाएगा.