अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा गड़बड़ी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी अब कानूनी लड़ाई में बदलती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। विवाद सोशल मीडिया पर किए गए उस दावे को लेकर है, जिसमें अयोध्या के चढ़ावा गड़बड़ी मामले के आरोपी टिन्नू यादव का नाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जोड़ते हुए दावा किया गया था। पोस्ट में दावा किया गया कि राम मंदिर में चढ़ावा गड़बड़ी मामले के आरोपी टिन्नू यादव ने पिछले ढाई वर्षों में अखिलेश यादव से 980 बार फोन पर बात की। इस दावे के बाद समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपों को निराधार बताया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया लिखा कि, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों को समान संसदीय विशेषाधिकार प्राप्त हैं। निशिकांत दुबे अपनी 'झूठी पोस्ट' 10 मिनट के भीतर हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।