उत्तर प्रदेश की राजनीति में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब बड़ा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। एक तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस राम मंदिर ट्रस्ट और बीजेपी सरकार पर सवाल उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी विपक्ष पर राम के नाम पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "गिरगिट" वाले बयान के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।