नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मैच के अंतिम क्षणों में इजिप्ट के मुंह से जीत छीनकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मैच के शुरूआती 78 मिनट तक इजिप्ट 2-0 से आगे था लेकिन मैच के अंतिम 12 मिनटों में अर्जेंटीना ने तीन गोल दागकर इजिप्ट के हाथों से जीत छीन ली। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।