Surprise Me!

Baruipur Rape Case: रेप-मर्डर के आरोपी प्रभास मंडल की भागने की कोशिश में एनकाउंटर में मौत

2026-07-08 0 Dailymotion

Baruipur Case Encounter: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान राइफल छीनकर भाग रहे आरोपी की मौत के बाद पूरे सूबे में हड़कंप मच गया है।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, जांच टीम जब आरोपी प्रभास मंडल को लेकर क्राइम सीन रीक्रिएट करने गई थी, तब उसने एक पुलिसकर्मी की आधिकारिक राइफल छीन ली और हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लग गई, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले 5 जुलाई को तालाब से बच्ची का शव मिलने के बाद भड़की गुस्से से पागल भीड़ ने शक के आधार पर इंद्रजीत तांती नाम के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 7 जुलाई को मीडिया से बातचीत में साफ किया कि भीड़ द्वारा मारा गया व्यक्ति पूरी तरह निर्दोष था और उसके परिवार को पूरा न्याय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि इस घटना की आड़ में पुलिस वाहनों और रेलवे संपत्ति में तोड़फोड़ करने वाले करीब 200 उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से कर ली गई है और किसी भी राष्ट्रविरोधी ताकत को बख्शा नहीं जाएगा।

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम बच्ची के साथ हुई क्रूरता की रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई है। आरोपियों ने बच्ची को बर्बरता से प्रताड़ित करने के बाद उसे जिंदा ही तालाब में फेंक दिया था, जिससे डूबने और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हुई। इस भयानक घटनाक्रम और उसके बाद हुई हिंसा का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी राज्य के DGP सिद्धार्थ नाथ गुप्ता से एक हफ्ते के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) तलब की है। इस पूरे मामले की जमीनी सच्चाई और पल-पल के अपडेट को समझने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

In a major development in the Baruipur minor girl and case, prime accused Prabhas Mondal was shot dead in a police encounter in South 24 Parganas, West Bengal. According to the police, the incident occurred during a crime scene recreation when the accused snatched a cop's rifle and tried to escape. Meanwhile, Chief Minister Suvendu Adhikari stated that the individual lynched by the mob earlier was innocent and promised a massive crackdown on over 200 rioters identified for destroying public property, while the NCW has demanded an Action Taken Report from DGP Siddharth Nath Gupta.

#BaruipurEncounter #SuvenduAdhikari #WestBengalCrime #NCWAlert #OneindiaHindi

~PR.514~HT.178~GR.508~VG.HM~