पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग की और भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वो घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर TMC ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि BJP ने इसे कानून के मुताबिक कार्रवाई बताया है।