Surprise Me!

राजकोट के कारीगर ने बनाई सोलर कार, एक बार चार्ज में 90 किमी चलेगी; ट्रैफिक और प्रदूषण का अनोखा समाधान

2026-07-08 9 Dailymotion

गुजरात के राजकोट के कारीगर परेश भाई ने ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या का अनोखा समाधान पेश करते हुए एक कॉम्पैक्ट सोलर कार तैयार की है. करीब एक साल की मेहनत और शोध के बाद बनी यह बैटरी चालित माइक्रो कार सौर ऊर्जा और सामान्य घरेलू बिजली दोनों से चार्ज की जा सकती है. 150 वॉट के सोलर पैनल, 75 Ah बैटरी और 1.5 किलोवॉट मोटर से लैस यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 90 किलोमीटर तक चल सकती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा है. लगभग दो लाख रुपये की लागत से तैयार यह नवाचार कम खर्च, आसान पार्किंग और प्रदूषण मुक्त परिवहन का बेहतर विकल्प बनकर उभरा है तथा स्थानीय नवाचार की शानदार मिसाल भी पेश करता है.