अयोध्या के बाद अब देश के एक और बड़े आस्था के केंद्र... यानी बद्रीनाथ मंदिर में दान को लेकर हुए एक कथित घोटाले ने पूरे देश को चौंका दिया है। इस मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव, प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे में हेराफेरी की गई है। जब मंदिर समिति को इस गड़बड़ी की भनक लगी, तो तुरंत जांच बैठाई गई। जांच में उंगलियां उठीं मंदिर समिति के अध्यक्ष के पर्सनल सेक्रेटरी प्रमोद नौटियाल पर। समिति की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने प्रमोद नौटियाल पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। भक्तों की गाढ़ी कमाई और उनकी आस्था के पैसे में इस तरह की सेंधमारी से ना सिर्फ प्रशासन बल्कि आम श्रद्धालु भी बेहद गुस्से में हैं।
#Badrinath #BadrinathTemple #BadrinathDham #DonationScam #TempleScam #Uttarakhand #BKTC #BreakingNews #IndiaNews #TempleDonation #ReligiousNews #PoliceInvestigation #HinduTemple #Faith #TrendingNews