दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है. दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया। इस मामले में सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक किया गया था, जिसके चलते 3 मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर 21 जून को दोबारा आयोजित करनी पड़ी. अब तक इस मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क और पेपर लीक की साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.