E20 Petrol Controversy: देश में इस समय 20% इथेनॉल मिक्सिंग वाले पेट्रोल को लेकर बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है। वाहन मालिकों की शिकायत है कि इससे गाड़ियों का माइलेज गिर रहा है और इंजन खराब हो रहे हैं, लेकिन क्या ₹160 लीटर मिलने वाले XP100, Speed और Power जैसे प्रीमियम पेट्रोल सचमुच 'इथेनॉल फ्री' हैं? देखिए पूरी रिपोर्ट।
भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर और आम वाहन चालकों के बीच इस समय E20 यानी 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर एक नई बहस शुरू हो चुकी है। देश के लाखों पुराने वाहन मालिकों (विशेषकर अप्रैल 2023 से पहले की बीएस4 गाड़ियां) का आरोप है कि जब से पेट्रोल पंपों पर 20% इथेनॉल वाला ईंधन मिलना शुरू हुआ है, तब से उनकी गाड़ियों के माइलेज में भारी गिरावट आई है और इंजन पार्ट्स खराब होने के कारण मेंटेनेंस का खर्च दोगुना हो गया है। हालांकि, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ तौर पर चैलेंज किया है कि इथेनॉल से कोई गाड़ी खराब नहीं हो रही है।
इस विवाद के बीच देश की प्रमुख तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), शेल (Shell) और जियो-बीपी (Jio-bp) के प्रीमियम ईंधनों की मांग अचानक बढ़ गई है। बाजार में ₹150 से ₹160 प्रति लीटर बिकने वाले XP100, Speed, Power और Shell V-Power जैसे हाई-ऑक्टेन फ्यूल को लेकर वाहन चालकों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि ये पेट्रोल पूरी तरह 'इथेनॉल फ्री' यानी जीरो परसेंट इथेनॉल वाले हैं।
Amid the ongoing controversy surrounding E20 (20% ethanol-blended) petrol and its reported impact on vehicle mileage and engine maintenance, a significant debate has emerged regarding premium fuels like Indian Oil's XP100, BPCL's Speed, and HPCL's Power. Priced heavily up to ₹160 per liter, many vehicle owners assume these high-octane fuels are completely ethanol-free. This report decodes the reality behind octane ratings, special chemical additives, and whether premium fuels are truly safer for older BS4 vehicles.
#E20Petrol #EthanolBlending #XP100Petrol #NitinGadkari
~HT.178~PR.514~ED.276~VG.HM~