Surprise Me!

जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले पुरी में हाई अलर्ट, आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

2026-07-08 10 Dailymotion

ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जहां एक ओर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के भव्य रथों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. पुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, ओडिशा पुलिस, एसओजी, अग्निशमन विभाग, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया. रथ यात्रा के दौरान 200 से अधिक पुलिस प्लाटून, हजारों होमगार्ड, ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी नेटवर्क, सामान की सघन जांच और गूगल आधारित स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम तैनात रहेगा. प्रशासन का लक्ष्य लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुचारू रथ यात्रा सुनिश्चित करना है.