Surprise Me!

दिल्ली के रोहिणी में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से हुआ बड़ा हादसा! अब तक तीन लोगों की हुई मौत!

2026-07-09 0 Dailymotion

दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस भयानक हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के वक्त इमारत में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था, तभी अचानक पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। जोरदार आवाज के साथ चारों तरफ धूल का गुबार छा गया और वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की।


#Delhi #Rohini #BuildingCollapse #BreakingNews #DelhiNews #ConstructionAccident #RescueOperation #NDRF #WorkersSafety #IndiaNews #TragicIncident #BuildingAccident #EmergencyResponse #LatestNews #StructuralCollapse #AccidentNews #NewsUpdate #DelhiIncident #ConstructionSite #DebrisRescue