मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताया है। सोनम ने अदालत से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे इस पूरे मामले में साजिश के तहत झूठा फंसाया गया है। हलफनामे के मुताबिक सोनम का कहना है कि उसके खिलाफ कोई सीधा सबूत नहीं है और पूरा मामला महज 'परिस्थितिजन्य साक्ष्यों' पर बुना गया है।
#Meghalaya #SonamRaghuvanshi #SupremeCourt #HoneymoonMurder #BreakingNews #CrimeNews #CourtHearing #LegalUpdate #IndiaNews #MurderCase #BailHearing #JudicialProceedings #Investigation #LatestNews #NewsUpdate #HighProfileCase #LawAndJustice #MeghalayaNews #CrimeUpdate #TrendingNews