सीजफायर और शांति समझौते के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान ने दावा किया है कि उसने कतर, कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं. ईरानी सेना के अनुसार कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सैटेलाइट एंटीना और बहरीन स्थित अमेरिकी फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया. इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन उस पर भरोसा करना मुश्किल है. वहीं ईरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब जारी रखने और आगे भी कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है.