Surprise Me!

बरुईपुर हिंसा मामले में 40 गिरफ्तार, CCTV और सोशल मीडिया वीडियो से आरोपियों की पहचान तेज

2026-07-09 4 Dailymotion

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. हिंसा, पुलिस पर हमला, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 18 आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा गया है. जांच एजेंसियां सोशल मीडिया वीडियो और CCTV फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान कर रही हैं. हिंसा के दौरान भीड़ ने रेप और हत्या के मामले के संदिग्ध इंद्रजीत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. राज्य सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है और मॉब लिंचिंग के पीछे सांप्रदायिक उकसावे की भी जांच की जा रही है.