Surprise Me!

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया

2026-07-09 4 Dailymotion

प्रधानमंत्री मोदी के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत आस्ट्रेलिया शांतिपूर्ण उद्देश्यों यानी परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए भारत को लंबे समय तक यूरेनियम की आपूर्ति करेगा.

मेलबोर्न के गवर्नमेंट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बनीज ने समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद दोनों देशों ने एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया.  

ये समझौता भारत-आस्ट्रेलिया न्यूक्लियर को-ऑपरेशन एग्रीमेंट 2015 के तहत हुआ है. जिसमें इस बात की व्यवस्था है कि इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी यानी IAEA की निगरानी में आस्ट्रेलिया शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर सकेगा.  

परमाणु ऊर्जा के साथ साथ दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी अहम समझौते हुए. क्रिटिकल मिनरल कॉरिडोर पर साथ काम करने को लेकर भी सहमती बनी. एशिया प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति के मद्देनजर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इस सहयोग को अहम माना जा रहा है.