एनसीपी एसपी के मुखिया शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद से महाराष्ट्र में अटकलों का बाजार और सियासत दोनों गर्म हैं...दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को शिष्टाचार बताया लेकिन सबसे तल्ख प्रतिक्रिया संजय राउत ने दी...संजय राउत ने इस मुलाकात पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि शरद पवार एक बड़े नेता हैं लेकिन एकनाथ शिंदे जिन्होंने महाराष्ट्र को करप्शन और धोखे के कीड़े से संक्रमित कर दिया है उनके केबिन में मीटिंग करना ठीक नहीं है। क्या पूरा विधान भवन खाली नहीं था ? विधान भवन एरिया के सामने एक राष्ट्रवादी भवन और शिवसेना भवन है। शरद पवार गद्दार नेताओं को इज्जत दे रहे हैं। इससे उनकी पार्टी की क्रेडिबिलिटी कम होती है।