Surprise Me!

Public Review: 'Dhamaal 4' को लेकर audience दो हिस्सों में बंटी, जानिए किसे क्या आया पसंद

2026-07-10 12 Dailymotion

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी 'धमाल' की नई फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख मेन रोल में नजर आ रहे हैं। 'धमाल 4' हंसी, मस्ती और जबरदस्त कॉमेडी का पूरा पैकेज है। फिल्म शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। कई लोगों ने इसकी तुलना 'धमाल' फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्मों से भी की है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म पुराने 'धमाल' की कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजन को बरकरार रखने में काफी हद तक सफल रही है। अगर ऑडियंस रेटिंग की बात करें, तो दर्शकों ने 'धमाल 4' को 5 में से 4 स्टार दिए हैं।