जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने ऐलान किया है.... जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 प्रमुख राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय नेताओं के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर इस मांग के समर्थन में एकजुटता दिखाने के लिए आमंत्रण भेजा है.... देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर को अब पूर्ण राज्य दर्जा दिलाने के लिए अब्दुल्ला ने बिगुल फूंक दिया है। वहीं बीजेपी नेताओं ने अब्दुल्ला की मांग को राज्य की जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया है।