गुजरात ATS ने देश को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. ATS ने जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी गुजरात के पालनपुर, पाटन, नवसारी और मध्य प्रदेश से की गई है. गुजरात ATS ने राज्य में स्लीपर सेल की जांच की है और पता चला है कि आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें पहला आरोपी 19 साल का अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला, दूसरा आरोपी 30 साल का इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा, तीसरा आरोपी 22 साल का मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला है. ये तीनों बनासकांठा के पालनपुर के रहने वाले हैं. चौथा आरोपी 21 साल का जकारिया दुर्रानी, पांचवां आरोपी 40 साल का मुफ्ती फौजान और छठा आरोपी 21 साल का मोहम्मद अमीन शेरा है. ये तीनों पाटन के सिद्धपुर का रहने वाले हैं. सातवां आरोपी 22 साल का मोहम्मद अब्दुल है, जो नवसारी के चिखली का रहने वाला है. आठवां आरोपी मध्यप्रदेश के देवास का रहने वाला 18 साल का बिलाल दुर्रानी मोहम्मद है.
ये सभी गुजरात में जैश ए मोहम्मद का एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए काम कर रहे थे ताकि आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सके. एटीएस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है.