Surprise Me!

CM योगी ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने की दिलाई याद तो भड़की सपा, बीजेपी ने भी किया पलटवार

2026-07-10 4 Dailymotion

रामनगरी अयोध्या इन दिनों उत्तर प्रदेश की सियासत का केंद्रबिंदु बनी हुई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विपक्ष खासतौर पर समाजवादी पार्टी सरकार पर हमलावर है, सपा के इन हमलों का काउंटर किया खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, दरअसल सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया इसके अलावा जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का आरोप लगाते हुए तीखा पलटवार किया।