मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसीखेज और हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाना पटवारी से घंटों पूछताछ की और उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया। इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई पर जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी ने कहा कि मेरी गलती ये है कि मैं जीतू पटवारी का भाई हूं।