चेक बाउंस केस में बॉलिवुड एक्टर राजपाल यादव को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने जेल की सजा सुनाई है। इस केस में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने एक्टर पर भारी जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने सजा बरकरार रखते हुए राजपाल यादव के व्यवहार को ‘संदिग्ध’ बताया और संबंधित अधिकारियों से उन्हें वापस जेल भेजने को कहा।