नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल के तीसरे मैच में नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच में मुकाबला होगा। कैनसस सिटी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों देशों के सुपरस्टार खिलाड़ी एर्लिंग हालैंड और हैरी केन के बीच भी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों खिलाड़ी गोल्डेन बूट की रेस में भी शामिल हैं। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।