Surprise Me!

Weather ALert: अगले 48 घंटे 22 राज्यों में है बारिश का रेड अलर्ट, IMD की बिजली गिरने की चेतावनी

2026-07-11 13 Dailymotion

IMD Weather Rain Alert: देशभर में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 22 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत, पूर्वी राज्यों और पश्चिमी तटीय इलाकों तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं अब यह कई जगहों पर बड़ी आफत बनती जा रही है। ऋषा पराशर के साथ देखिए मौसम विभाग की यह सबसे बड़ी चेतावनी। सक्रिय मानसूनी सिस्टम और कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के प्रभाव से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) और अचानक आने वाली बाढ़ (Flash Flood) का खतरा चरम पर है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। दिल्ली में सुबह से हो रही झमाझम बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव (Waterlogging) हो गया है, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह रेंग रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश वाले इन क्षेत्रों में बिजली गिरने (Lightning) और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम में आ रहे इस बड़े बदलाव और मानसून की पल-पल की लाइव अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

The India Meteorological Department (IMD) has issued a severe red and orange alert for heavy to very heavy rainfall across 22 states, including Delhi-NCR, UP, Bihar, MP, and Rajasthan, for the next 48 hours. Active monsoon systems and low-pressure zones are triggering incessant downpours, leading to critical waterlogging in urban areas and flash flood threats in hilly terrains like Uttarakhand and Himachal Pradesh. Watch this detailed weather report by Richa Parashar outlining the flash flood risks, lightning warnings, and traffic advisories issued by the administration.

#MonsoonAlert #HeavyRainfall #WeatherUpdate #IMDRedAlert #OneindiaHindi