नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल के चौथे मुकाबले में स्विट्जरलैंड का सामना विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। ये मुकाबला देखने में भले ही एकतरफा लग रहा है लेकिन विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के पिछले दो मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए अर्जेंटीना को हराना नामुमकिन नहीं होना चाहिए। नॉकआउट के पिछले दो मुकाबलों में अर्जेंटीना को संकट से लियोनेल मेसी ने ही निकाला है। ऐसे में अगर स्विट्जरलैंड के डिफेंस ने मेसी को रोक लिया तो अर्जेंटीना की मुश्किल बढ़ सकती है।