Surprise Me!

मानसून ने पूरे देश को कवर किया, फिर भी सामान्य बारिश की गारंटी नहीं; IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

2026-07-11 0 Dailymotion

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 9 जुलाई को पूरे देश में पहुंच गया है, लेकिन इसका मतलब सामान्य या पर्याप्त बारिश होना नहीं है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानसून के पूरे देश में फैलने और पूरे सीजन की बारिश के बीच सीधा संबंध नहीं होता। एल नीनो के प्रभाव के कारण 10 से 15 जुलाई के बीच उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है, जबकि कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. IMD ने हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, केरल और कर्नाटक समेत कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.