Surprise Me!

सावन से पहले वाराणसी में रुद्राक्ष की बढ़ी मांग, 40-50 करोड़ के कारोबार का अनुमान

2026-07-11 875 Dailymotion

हिंदू धर्मग्रंथों में रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। शिव पुराण, पद्म पुराण और अन्य ग्रंथों में रुद्राक्ष का उल्लेख मिलता है। इसलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है...बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में सावन शुरू होने से पहले रुद्राक्ष बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस बार बाजार में विशेष रूप से 5 मुखी से लेकर 14 मुखी रुद्राक्ष की डिमांड बढ़ी है। बढ़ती मांग के कारण कीमतों में भी इजाफा हुआ है। रुद्राक्ष की कीमत 100 रुपए से लेकर 50–60 लाख रुपए तक है, जो उसकी गुणवत्ता, दुर्लभता और मुखों की संख्या पर निर्भर करती है।