जौनपुर के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सरसों तेल की कंपनी में शनिवार की दिन रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री ही उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं, लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है।