Surprise Me!

US Attacks Iran: Strait of Hormuz में ब्लास्ट के बाद ईरान के कई शहरों में US की बमबारी! जल उठा ईरान

2026-07-12 8 Dailymotion

US Attacks Iran Live Updates: मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध की आग भड़क उठी है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना (CENTCOM) ने ईरान पर तीसरा बड़ा हवाई हमला कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स (Geopolitics) के मंच से इस वक्त की सबसे खौफनाक खबर आ रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि शाम करीब 7:15 बजे (ईस्टर्न टाइम) ईरान के सैन्य ठिकानों पर नए सिरे से मूसलाधार बमबारी शुरू कर दी गई है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज 'एम/वी जीएफएस गैलेक्सी' (M/V GFS Galaxy) को निशाना बनाने के जवाब में की गई है। इस ईरानी हमले में जहाज को भारी नुकसान पहुंचा है और क्रू का एक सदस्य लापता है।

अमेरिकी जवाबी कार्रवाई के बाद दक्षिणी ईरान पूरी तरह दहल उठा है। ईरानी मीडिया रिपोर्टों और मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केश्म द्वीप (Qeshm Island), बंदर अब्बास और सीरिक में एक के बाद एक कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए ईरान की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से तबाह कर देगा। चूंकि होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का एक-तिहाई कच्चा तेल गुजरता है, इसलिए इस जंग का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाला है। खाड़ी देशों में रहने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा पर क्या असर होगा, पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

In a major military escalation in the Middle East, U.S. Central Command (CENTCOM), acting under the direction of President Donald Trump, launched a third round of heavy airstrikes against Iran. The retaliatory strikes targeted locations including Qeshm Island, Bandar Abbas, and Sirik after Iran's Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) attacked the commercial container vessel M/V GFS Galaxy in the strategic Strait of Hormuz. With the critical maritime trade corridor disrupted, this developing conflict threatens global energy markets, crude oil prices, and regional security.

#USAttacksIran #DonaldTrump #StraitofHormuz #CENTCOM