Punjab Congress Rift Live Updates: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बंद कमरे में हुई गुप्त मुलाकात के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। चन्नी के बाहर आते ही दिए गए विवादित बयान ने 2027 के चुनाव से पहले सीएम चेहरे की जंग को और हवा दे दी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर अंदरूनी गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है। सूबे में मुख्यमंत्री के चेहरे और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीते कई दिनों से लगातार नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश में जुटे हैं। इसी सिलसिले में चंडीगढ़ में वरिष्ठ नेता राणा गुरजीत सिंह के आवास पर भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच लगभग दो घंटे तक मैराथन बैठक चली। इस बंद कमरे की मीटिंग में नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा गुट के तेवरों ने कांग्रेस हाईकमान की चिंता बढ़ा दी है।
मुलाकात के ठीक पहले और बाद में चन्नी के बदले हुए सुरों ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। चन्नी ने हंसते हुए मीडिया से कहा, “अभी तो तेल देखो और तेल की धार देखो...”। सूत्रों के अनुसार चन्नी ने राज्य में 32% दलित वोट बैंक का हवाला देते हुए चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा साफ करने की शर्त रखी है। चन्नी और सिद्धू गुट वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की कार्यप्रणाली से पूरी तरह असंतुष्ट हैं और उनकी जगह मजबूत नेतृत्व की मांग कर रहे हैं। हालांकि भूपेश बघेल ने यह कहकर विवाद को शांत करने की कोशिश की है कि सभी नेता हाईकमान के साथ हैं,
About the Story:A high-stakes closed-door meeting between Punjab Congress in-charge Bhupesh Baghel and former Chief Minister Charanjit Singh Channi has intensified the internal rift within the state unit ahead of the 2027 assembly elections. Meeting at Rana Gurjit Singh's residence in Chandigarh, the Channi camp, supported by senior leaders like Sukhjinder Randhawa, raised serious apprehensions regarding the leadership of current state chief Amrinder Singh Raja Warring. Watch this detailed political analysis of the ongoing power struggle and the 'CM Face' dispute.
#PunjabCongress #CharanjitSinghChanni #BhupeshBaghel #RajaWarring
~HT.318~PR.514~GR.510~VG.HM~