Iran Claims Shot Down US Tomahawk Missile: मध्य पूर्व में जारी सैन्य टकराव के बीच ईरान ने अमेरिका की सबसे घातक और आधुनिक 'टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइल' (BGM-109 Tomahawk Cruise Missile) को हवा में ही मार गिराने का सनसनीखेज दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मिसाइल के मलबे की तस्वीरें जारी कर हड़कंप मचा दिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब एक बेहद खतरनाक और नए मोड़ पर पहुंच चुका है। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) और आईआरजीसी (IRGC) ने दावा किया है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) ने पश्चिमी ईरान के लोरेस्तान प्रांत के खोर्रमाबाद (Khorramabad) इलाके के ऊपर एक अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइल को इंटरसेप्ट कर हवा में ही नष्ट कर दिया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, यह मिसाइल ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) में तैनात अमेरिकी युद्धपोत से दागी गई थी, जिसे आबादी वाले इलाके तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया।
अपने इस दावे को मजबूत करने के लिए ईरानी मीडिया ने कथित मिसाइल के मलबे की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें मुड़े हुए धातु के हिस्से, सिलेंडर जैसी संरचनाएं, तारों के गुच्छे और एक टर्बोफैन इंजन (Turbofans Engine) दिखाई दे रहा है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) और पेंटागन (Pentagon) ने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या खंडन जारी नहीं किया है, जिससे इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
In a sensational development amid the ongoing Middle East conflict, Iran's Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) has claimed to have intercepted and shot down a sophisticated U.S. BGM-109 Tomahawk cruise missile over the Khorramabad area in Lorestan province. Iranian state media released photographs of alleged wreckage, including parts of a turbofan engine and twisted metal panels, claiming the missile was launched from a U.S. warship in the Gulf of Oman. While the U.S. Pentagon and CENTCOM have maintained silence, the claim has triggered an intense information warfare between the two nations.
#IranClaims #TomahawkMissile #USIranConflict #IRGC
~PR.514~ED.348~GR.122~HT.178~VG.HM~