Surprise Me!

बंगाल में UCC लाने की तैयारी तेज, सुवेंदु ने बनाई कमेटी, अगस्त में हो सकता है पेश

2026-07-13 12 Dailymotion

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जिसे 4 हफ्ते के भीतर UCC का ड्राफ्ट तैयार करना है। इस फैसले के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गई है। TMC सांसद सौगत रॉय ने UCC का विरोध करते हुए इसे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताया है, जबकि BJP का कहना है कि UCC देश और बंगाल दोनों की जरूरत है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस मुद्दे पर अलग राय रखी है।