Surprise Me!

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त… यूपी सरकार, केंद्र और ट्रस्ट को नोटिस, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

2026-07-13 3 Dailymotion

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने यूपी सरकार की ओर से गठित एसआईटी (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और जांच अधिकारियों की पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया है. साथ ही मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के आदेश भी दिए गए हैं. सरकार ने कहा कि रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी. कोर्ट अब 20 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा। दूसरी ओर, अयोध्या पुलिस गिरफ्तार आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और मुख्य आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू तथा सुभाष श्रीवास्तव की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है.