बिहार के बांकीपुर में सियासी बवाल हो गया है, दरअसल बांकीपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की अगुवाई वाली जनशक्ति जनता दल यानि जेजेडी ने वीणा मानवी को उम्मीदवार बनाया है। वीणा मानवी ने नामांकन के आखिरी दिन यानी 13 जुलाई को बांकीपुर से पर्चा भरा, लेकिन उनके नामांकन के दौरान पटना कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पटना पुलिस ने नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया। उनके समर्थकों और गांधीनगर पुलिस के बीच इस दौरान तीखी तकरार हुई। पटना के गांधीनगर थाने की पुलिस ने अंत में कोर्ट से जारी वारंट का हवाला देते हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस वीणा मानवी को गिरफ्तार कर गांधीनगर थाने ले गई है।