बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके स्टाइलिश लुक्स चर्चा में रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हाल ही में सोनाक्षी, आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ पहुंचीं। अब एक्ट्रेस ने इसी इवेंट की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।