Surprise Me!

81 हजार रुपये किलो वाला नमक! बंबू सॉल्ट ने बदली भैरव की जिंदगी

2026-07-13 30 Dailymotion

असम के गोलाघाट जिले के भैरव गोगोई बांस की मदद से बैम्बू सॉल्ट बनाते हैं और हजारों रुपये किलो की दर बाजार में बेचते हैं. भैरव गोगोई का कहना है कि वर्तमान में असम के साथ-साथ भारत में भी इस नमक की बहुत मांग है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो की कीमत 81,000 रुपये है. मुझे भी इसे निर्यात करने से लाभ हुआ है.  

बांस के अंदर जब नमक को कई बार आग में गर्म किया जाता है तो आखिर में वह लिक्विड बन जाता है. फिर कुछ समय बाद लिक्विड ठोस में बदल जाता है. नमक के इस नए रूप को बैम्बू सॉल्ट कहा जाता है. भैरव का दावा है कि इस नमक में कई औषधीय गुण हैं. इसीलिए ये दवा की तरह काम करता है. इसे सबसे पहले कोरिया में पहचान मिली और धीरे धीरे इस नमक की पूरी दुनिया में इसकी डिमांड होने लगी. अपनी बीटेक की डिग्री पूरी करने के बाद भैरव ने बंबू सॉल्ट का कमर्शियल  उत्पादन शुरू किया. बंबू सॉल्ट बनाने का आइडिया उन्हें हैदराबाद की एक यात्रा के दौरान मिला.  

भैरव 9X बंबू सॉल्ट नाम से ब्रांड लॉन्च किया. वो इससे सालाना 5 लाख रुपये का मुनाफा कमाते हैं. कई लोगों को उन्होंने काम भी दे रखा है.