दिल्ली यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है... उन्होंने मुस्लिमों को लेकर कहा है कि हमारे हमारे मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की चर्चा करते हुए मुसलमानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मुस्लिमों की दाढ़ी और टोपी को लेकर भी बयान दिया है। बाबा रामदेव के बयान के बाद अब सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। मुस्लिम धर्म गुरूओं ने बाबा रामदेव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।