Surprise Me!

8 केस, 198 करोड़ की संपत्ति, 5.77 करोड़ का कर्ज...प्रशांत किशोर का चुनावी हलफनामा

2026-07-14 1 Dailymotion

बिहार की राजनीति में बदलाव का दावा करने वाले प्रशांत किशोर अब खुद चुनावी मैदान में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके ऊपर कितने केस दर्ज हैं. उनके पास कितनी संपत्ति है?उनकी पत्नी के पास उनसे भी ज्यादा दौलत क्यों है और आखिर वो कौन सा आंकड़ा है जिसने सबको चौंका दिया है?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का चुनावी हलफनामा सार्वजनिक हो गया है. हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास के पास कुल मिलाकर करीब 198 करोड़ रुपये की संपत्ति है. हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 96 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 22 करोड़ रुपये से ज्यादा चल संपत्ति और लगभग 73 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.  

अब बात उस खुलासे की जिसने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास के पास उनके मुकाबले ज्यादा संपत्ति है. हलफनामे के अनुसार डॉ. जाह्नवी दास के नाम पर करीब 112 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है, जिसमें 89 करोड़ रुपये से ज्यादा चल संपत्ति और करीब 12 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है

प्रशांत किशोर की संपत्तियां सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं हैं. उनके नाम पटना और दिल्ली में कीमती संपत्तियां हैं. गाजियाबाद में दो फ्लैट हैं. इसके अलावा दो अन्य फ्लैटों में उनकी आधी हिस्सेदारी भी दर्ज है. वहीं उनकी पत्नी के नाम गुवाहाटी और नोएडा में भी संपत्तियां मौजूद हैं.