Surprise Me!

पूर्व CEC एसवाई कुरैशी की किताब में बड़ा दावा, बताया सलमान खुर्शीद से क्यों नाराज थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह?

2026-07-14 6 Dailymotion

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त यानि की चीफ इलेक्शन कमिश्नर एस.वाई. कुरैशी अपनी नई किताब ‘इंडिया एंड आई’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं.... इस किताब में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल और चुनाव आयोग को लेकर कई ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुए थे... हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा का विषय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बने हैं... एस.वाई कुरैशी ने बताया कि साल 2012 में चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर कुछ केंद्रीय मंत्रियों की टिप्पणियों से नाराज होकर वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास पहुंचे थे और उनसे शिकायत की थी.