Surprise Me!

होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव! ईरान के क्रूज मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, कई घायल

2026-07-14 3 Dailymotion

ओमान के समुद्र क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट में दो ईरानी क्रूज मिसाइलों ने यूएई के दो टैंकरों को निशाना बनाया है। इस ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, मोम्बासा और अल बहियाह नामक दोनों टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से गुजर रहे थे। मंत्रालय के मुताबिक, हमले के दौरान दोनों टैंकर प्रभावित हुए। हमले में मोम्बासा पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हुए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है।