Surprise Me!

सुंदर नगरी में जलभराव से हुई मौत मामले में जायजा लेने पहुंचे DDC चेयरमैन

2026-07-14 13 Dailymotion

 नई दिल्‍ली: दिल्ली के सुंदर नगरी में जलभराव के कारण धीरज नाम के एक व्यक्ति की मौत मामले में जिला विकास समिति (DDC) के चेयरमैन जितेंद्र महाजन ने मंगलवार को मौके का जायजा लिया. उनके साथ SDM गोकुलपुरी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे. जितेंद्र महाजन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि मृतक का घर और आसपास की गलियां मुख्य सड़क से काफी नीचे हैं, जिसके कारण इलाके में जलभराव की स्थिति बनी. उन्होंने कहा कि हर साल यहां पानी भरने की समस्या सामने आती है और इस बार जलभराव अधिक होने से हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर मौके का निरीक्षण कर पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है.