Surprise Me!

चढ़ावा चोरी जांच के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नई व्यवस्था पर फैसला संभव

2026-07-14 3 Dailymotion

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच 22 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी अहम बैठक अयोध्या की मणिरामदास छावनी में होने जा रही है। इस बैठक में नए ट्रस्टियों की नियुक्ति, महासचिव पद पर बदलाव, चढ़ावा गिनती की नई व्यवस्था और राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति पर बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों के अनुसार डॉ. कृष्ण मोहन महासचिव का पदभार ग्रहण कर सकते हैं।